नई दिल्ली, 26 सितंबर। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता गोविंदा ने कई हिट फिल्मों से दर्शकों का दिल जीता है, लेकिन अब वह अपने लिए कुछ समय बिता रहे हैं।
गोविंदा अक्सर अपनी पत्नी सुनीता आहूजा के साथ रियलिटी शो में नजर आते हैं, लेकिन अब सुनीता सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय हो गई हैं। वह खुद का यूट्यूब चैनल भी चलाती हैं, और हाल ही में नवरात्रि के अवसर पर भोजपुरी अभिनेत्री संभावना सेठ के साथ डांस करते हुए दिखाई दीं।
सुनीता ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें वह संभावना के साथ मां दुर्गा के पंडाल में हैं। दोनों ने नवरात्रि के मौके पर पारंपरिक परिधान पहने हैं। नवरात्रि का समय है, और गरबा का माहौल बनाना तो बनता है।
सुनीता और संभावना दोनों "जुल्मी सांवरिया" गाने पर डांस कर रही हैं। वीडियो में सुनीता का डांस देखने लायक है, क्योंकि उनका यह टैलेंट शायद ही किसी ने पहले देखा होगा। फैंस भी उनके डांस पर हैरान हैं। एक यूजर ने लिखा, "आप दोनों बहनें लगती हैं! एक जैसा व्यक्तित्व, बेहतरीन डांसर और बेहद खूबसूरत।"
एक अन्य यूजर ने कहा, "आप दोनों को एक साथ डांस करते देखना बहुत मजेदार था।"
इससे पहले, सुनीता ने माता रानी के पंडाल और अपने घर की खूबसूरत तस्वीरें साझा की थीं। तस्वीरों में वह गजरे के साथ सुर्ख लाल साड़ी में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने घर के डाइनिंग हॉल की भी झलक दिखाई।
गौरतलब है कि सुनीता आहूजा ने कुछ महीने पहले अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया था, जहां वह अपनी दैनिक जीवन की गतिविधियों को फैंस के साथ साझा करती हैं। उनका पहला व्लॉग काफी सफल रहा, जिसमें उन्होंने अपनी कुल देवी मां काली के दर्शन के लिए जाने का अनुभव साझा किया था। पहले व्लॉग में ही उन्होंने अपने और गोविंदा के रिश्ते के बारे में कई बातें बताई थीं.
You may also like
Rajasthan AEN Exam 2025 : एडमिट कार्ड आया, पर जाने से पहले जान लो ये खास नियम ,नहीं तो रद्द हो जाएगा पेपर
जेसोवा ने मुख्यमंत्री को दीपावली मेला के लिए किया आमंत्रित
Rajasthan Transport : राजस्थान डिप्टी सीएम ने पकड़ी चलती बस में बड़ी चोरी, कंडक्टर को दिया ये खास संदेश
मुंगेर के कृष्णा नगर गांव में बाढ़ की मार, लोग तीन महीने से पानी में जीवन यापन कर रहे
5 दिन में शेयर बाजार से उड़ गए 16 लाख करोड़, जानें गिरावट की 8 अहम वजहें और आगे क्या है होने वाला ?